कृति खरबंदा जल्द ही ‘हाउसफुल 4’ में आएंगी नजर
(जी.एन.एस) ता.07 मुंबई पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स’ ने अभिनेत्री कृति खरबंदा को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। ‘शादी में जरूर आना’ की अभिनेत्री अब भारत में ब्रांड का प्रचार करेंगी। कृति जल्द ही साजिद नाडियावाला की ‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगी। कृति ने कहा, पी.सी. चंद्रा ज्वैलर्स’ देश में सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले आभूषण उत्पादों में से है। इसका हिस्सा बनकर मुझे वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है।