झरिया में कोयला खदान धंसने से तीन लोगों की मौत
(जी.एन.एस) ता.10 झरिया झारखंड के झरिया में एक कोयला खदान के धंसने से लगभग आधा दर्जन लोग इसमें दब गए। अब तक तीन लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं। खदान में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह सभी लोग अवैध रूप से खदान से कोयला निकाल रहे थे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा झरिया के राजापुर का