झारखंड बंद के बाद विपक्ष ने थपथपाई अपनी पीठ
(जी.एन.एस) ता.06 धनबाद विपक्षी दलों ने गुरुवार को झारखंड बंद के सफल होने का दावा किया। हालांकि नेताओं के दावे में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने की बात सर्वोपरि रही। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से गिरफ्तारियां हुई हैं, यह लोकतांत्रिक अधिकार के तहत आंदोलन करने के अधिकार को समाप्त करती है। सरकार ने अघोषित आपातकाल लागू कर दिया था। सड़क पर निकलते ही