झारखंड में विधायक फंड की राशि बढ़वाने के लिए विधायकों ने कसी कमर
(जी.एन.एस) ता.26 रांची झारखंड में विधायक फंड की राशि में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर प्रेशर बढ़ रहा है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष के विधायकों ने इस मसले पर आपस में मंत्रणा की। विधायक गोलबंद होकर इसे सरकार के समक्ष उठाने की योजना बना रहे हैं। दलील यह दी जा रही कि जीएसटी लागू होने के बाद योजनाओं की लागत बढ़ गई है। इसके