नहीं रहे सहारा श्री सुब्रत रॉय, 75 साल की उम्र में हुआ निधन… लंबे समय सेबीमार थे :
जीएनएस न्यूज़:मुंबई। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का देर रात निधन हो गया। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां देर रात 10.30 बजे 75 साल के सुब्रत रॉय ने अंतिम सांस ली। सहारा समूह ने बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़