नारे नहीं काम को लेकर जनता के बीच जाएं: त्रिवेंद्र सिंह रावत
(जी.एन.एस) ता.28 हरिद्वार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोर्चा पदाधिकारियों को 2019 चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारे नहीं काम के साथ जनता के बीच जाएं। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में नई पहचान दी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस