सीएम हेमंत बोले- नई नीति से झारखंड के युवक-युवतियों की नियुक्ति का प्रशस्त होगा मार्ग
(जी.एन.एस) ता. 16रांचीझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए बनाई गई नई नीतियों से राज्य के युवक-युवतियों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। सोरने ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन करने के बाद राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास को गति देने के लिए कई नीतियां बनायी जा रही है।