अजमेर रेंज में उत्कृष्ट कार्य के लिए 174 पुलिसकर्मी सम्मानित
(जी.एन.एस) ता 29 अजमेर अजमेर रेंज आईजी मालिनी अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए रेंज के 174 अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पुलिस अधिकारी जवानों को उत्तम सेवा, अति उत्तम सेवा और सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक के एसपी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।