अजय कुमार की चुस्ती, रोजना ब्रीफिंग बन गया है कांग्रेस नेताओं के लिए मुश्किल का सबब
(जी.एन.एस) ता. 30 रांची झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कमान बदलने के बाद तमाम स्तर पर सक्रियता तेज करने की कवायद चरम पर है। नए प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार लगातार मातहत नेताओं को टास्क सौंप रहे हैं और रोजाना उनसे गतिविधियों की जानकारी भी ले रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी वैसे नेताओं में हैं, जो सिर्फ दफ्तर में बैठकर या मीडिया में बयान जारी कर ड्यूटी निभा रहे थे।