अपर पुलिस महानिदेशक पहुंचे महादेवा, सुरक्षा संबंधी ली जानकारी, एसपी समेत पुलिस बल रहा मौजूद
रामनगर बाराबंकी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में चल रहे सावनी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, पीयूष मोर्डिया गुरुवार को महादेवा पहुंचे।इनके साथ पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह भी थे। गुरुवार के करीब दोपहर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी बाराबंकी दिनेश सिंह से सुरक्षा संबंधी सारी जानकारी ली। वह मंदिर पुजारी आदित्य तिवारी से भी सुरक्षा बिंदुओं के