अवैध कालोनियों के मामले में सिद्धू की बड़ी कार्रवाई, 8 अधिकारी सस्पैंड
(जी.एन.एस) ता. 15 जालंधर पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को जालंधर नगर निगम का औचक निरीक्षण किया तथा अवैध भवन निर्माण के लिए दोषी पाए गए आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया तथा दस कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की। सिद्धू ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शहर में भवनों निर्माण नियमों का बड़े स्तर पर उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण