आज चंडीगढ़ में होंगे अमित शाह, गठबंधन के नेताओं के साथ करेंगे चुनावी चर्चा
(जी.एन.एस) ता. 07 चंडीगढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वीरवार को शहर में होंगे। संपर्क से समर्थन अभियान के तहत शाह शहर के जाने माने लोगों से मुलाकात करेंगे। शाह एन.डी.ए गठबंधन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के अलावा कई नेता शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने चंडीगढ़