आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस गुप-चुप गठबंधन की तैयारी में – तिवारी
दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक पत्रकारवार्ता में कहा है कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के चलते दोनों दल गुप-चुप गठबंधन की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में लीक कर छपवाया गया कांग्रेस का सर्वे हो या फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण में जाना यह सब गठबंधन की ओर बढते कदमों के सूचक हैं। सर्वे इतना अजीब