उत्तराखंड की 92 नगर निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति
(जी.एन.एस) ता. 03 देहरादून निकाय चुनाव को लेकर चल रही प्रकिया के लंबा खिंचने के साथ ही अब प्रदेश के आठ नगर निगम समेत सभी 92 नगर निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है। बतौर प्रशासक संबंधित जिलों के जिलाधिकारी चार मई को यह दायित्व संभालेंगे। इस सिलसिले में शासन ने अधिसूचना जारी कर दी। नगर निकायों का कार्यकाल आज तीन मई को खत्म हो रहा है। नियमानुसार