उत्तर भारतीय राज्यों में तेज आंधी-तूफान, जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक मवेशियों की मौत
(जी.एन.एस) ता. 09 नई दिल्ली उत्तर भारत के कई भागों में आज आंधी आई तथा गरज के साथ बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम 100 मवेशियों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गये तथा घरों की छतें उड़ गईं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने खराब मौसम का