उमर खालिद के खिलाफ शुक्रवार तक सख्त कदम नहीं उठाएं : दिल्ली HC
(जी.एन.एस) ता. 19 नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को छात्र एवम कार्यकर्ता उमर खालिद के खिलाफ शुक्रवार तक कोई सख्त कदम उठाने से रोक दिया। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने कहा, ‘‘जेएनयू याचिकाकर्ता (खालिद) के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाएगा।’’ और मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया। उमर खालिद को 2016 में एक कार्यक्रम के दौरान भारत विरोध नारे लगाने के