उ० प्र० मदरसा शिक्षा परिषद अध्यक्ष डॉ० इफ्तेखार अहमद अचानक पहुंचे सुल्तानपुर
सुल्तानपुर ब्यूरो। प्रदेश में 14अप्रैल से चल रही उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का जायज़ा लेने परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ० इफ्तेखार अहमद अचानक सुल्तानपुर पहुंचे। डॉ० जावेद के जनपद पहुंचने की खबर मिलते ही अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व कर्मचारियों तथा मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अज़ादार हुसैन अपने मोर्चा पदाधिकारियों के साथ डॉ० जावेद की अगुवानी किया व फूल मालाओं से