ऊना की सरजमी से पैराग्लाइडर ने भरी पहली उड़ान
(जी.एन.एस) ता. 15 ऊना जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाश करने के लिए जुटे पैराग्लाइडर्स ने आज सुबह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से गोविंद सागर झील की तरफ सफल टेकऑफ किया। वही गोविंद सागर झील के किनारे बाबा गरीब नाथ मंदिर के पास उन्होंने सफल लैंडिंग भी की है। पैराग्लाइडर्स की सफल उड़ान और सफल लैंडिंग से जिला में पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को काफी बल