ऊना में धुंध व कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल
(जी.एन.एस) ता. 21 ऊना यूं तो हिमाचल प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है वहीं प्रदेश का सबसे गर्म जिला माने जाने वाला जिला ऊना भी कड़ाके की सर्दी के साथ साथ कोहरे की घनी चादर में लिपटा हुआ है। शुक्रवार रात से ऊना में सीजन का पहला कोहरा पड़ा, घने कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार पर असर डाला है वहीँ इससे तापमान भी गिरावट आ