एनडीए में मची उथल-पुथल पर उपेन्द्र कुशवाहाने लगाया विराम
(जी.एन.एस) ता. 08 पटना रालोसपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने एनडीए में मची उथल-पुथल पर विराम लगा दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है और रहेगा। उपेंद्र कुशवाहा सुबह पटना पहुंचे और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शाम को भोज में शामिल नहीं हुए, तो केवल उनकी अनुपस्तिथि पर इतना सवाल क्यों पूछा जा रहा है?