एम्स में कार्यरत एक फिजियोथेरेपिस्ट महिला डॉक्टर ने परिसर में बने अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की
Share this article जोधपुर (G.N.S)। शहर के एम्स में कार्यरत एक फिजियोथेरेपिस्ट महिला डॉक्टर ने शनिवार दोपहर ड्यूटी करने के बाद अपने घर आकर फंदा लगा लिया। परिजन डॉक्टर को तुरंत इमरजेंसी में ले गए, जहां इस्लाज के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट महिला डॉक्टर की मौत हो गई। महिला डॉक्टर के पति भी एम्स में डॉक्टर हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉ. नीरू का शव मोर्चरी में रखवाया।