ओडिशा में 14 साल की लड़की से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 30 ओडिशा ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 14 साल की एक दलित लड़की से एक नाबालिग समेत तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि तिरतोल थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए और तीसरा नाबालिग आरोपी भी पकड़ा गया। तिरतोल के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी शिवा प्रसाद मलिक ने बताया कि शाम को लड़की साइकिल से कोचिंग सेंटर जा रही थी।