कर्नाटक मामले के तेजस्वी ने राज्यपाल से मिल पेश किया सरकार बनाने का दावा
(जी.एन.एस) ता. 18 पटना कर्नाटक में सरकार बनाने के मुद्दे पर जारी रस्साकशी के बीच राजद ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलकर कर्नाटक की तर्ज पर बिहार में भी सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका देने की अपील की। पार्टी ने कर्नाटक के मुद्दे पर शुक्रवार को राजधानी सहित पूरे बिहार में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया