कर्नाटक LIVE: सीएम कुमारस्वामी पेश कर रहे है बजट, किसानों की कर्ज माफी का ऐलान
(जी.एन.एस) ता. 05 बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की है। विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और जेडीएस ने अपने-अपने घोषणापत्र में इसका ऐलान किया था। बेंगलुरु झील के जीर्णोद्धार के लिए 50 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा। कर्नाटक सरकार आदि शंकराचार्य जयंती का आयोजन करेगी। भारतीय शराब पर 4 प्रतिशत का उत्पाद शुल्क बढ़ाया।