कश्मीर से कन्याकुमारी की कई ट्रेनों को केवड़िया से जोड़ने का प्रयास होगा-पीयूष गोयल
(जी.एन.एस) ता. 17 केवड़िया केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को केवड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया। सरदार पटेल की प्रतिमा का चरणस्पर्श कर गोयल ने कहा कि यह भारत का ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा टूरिस्ट पाइंट बनेगा। यहां की इकोनामी ग्रोथ भी तेजी से बढ़ेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की ट्रेनों को केवड़िया से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।