कांगड़ा से शाह ने भरी हुंकार 71 हजार करोड़ का हिसाब दें वीरभद्र
(जी.एन.एस) ता 23 धर्मशाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से परिवर्तन की हुंकार भरते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस शासन के पांच साल के शासन में देवभूमि को बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिला है। बकौल शाह, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म व हत्या जैसे संगीन अपराधों से प्रदेश कलंकित हुआ