कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें, अनुमान पर ध्यान न दे: प्रियंका
(जी.एन.एस) ता. 21 नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू के एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे न्यूज चैनलों की ओर से प्रसारित एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान पर न ध्यान दें।