कालाधन के नाम पर देश का पैसा लेकर कई उद्योगपति विदेश भाग गये -अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशियों महाराजगंज से कु0 अखिलेश सिंह, कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा और देवरिया से विनोद जायसवाल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन के ऐतिहासिक फैसले के समर्थन में जनता का उत्साह देखकर भाजपा की भाषा बदल गयी है। 2014 में भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर वोट ले