केजरीवाल मराठा योद्धा शिवाजी की मां जिजाबाई के जन्मस्थल पर रैली को करेंगे संबोधित
(जी.एन.एस) ता. 12 नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की मां जिजाबाई के जन्मस्थल पर एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सिंदखेड राजा में रैली को संबोधित करेंगे और जिजाबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। हर साल लाखों लोग राजमाता जिजाबाई को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंदखेड राजा