केरल: अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सात लोगों की मौत
Share this article(जी.एन.एस) ता. 23 तिरुवंतपुरम लोकसभा के तीसरे चरण के लिए हो रहे चुनाव हो रहे हैं। इस बीच केरल में अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सात लोगों की मरने की खबर है। इसमें एक व्यक्ति ने वोटर लिस्ट से अपना नाम गायब देखा तो उसे हार्ट अटैक आ गया। एक अन्य व्यक्ति मरार वेणुगोपाल वोट डालने के बाद घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।