कैबिनेट मंत्रियों का अपने ही विधायक, नेता व वर्कर खुलेआम करने लगे विरोध
(जी.एन.एस) ता. 09 जालंधर पंजाब कांग्रेस में तूफान के पहले की शांति की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के रवैये से न तो विधायक खुश हैं, न वरिष्ठ कांग्रेसी और न ही आम कार्यकर्ता 3 वर्षों में संतुष्ट हो पाया है, परंतु अब हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि अब वर्कर कैबिनेट मंत्रियों व नेताओं से खुलेआम सीधे सवाल-जवाब करने लगे हैं।