कोरोना मामलों पर सख्त मुंबई पुलिस, मास्क न पहनने वालों से वसूलेगी जुर्माना
(जी.एन.एस) ता. 03मुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना मामलों की संख्या अब चिंता का सबब बनती जा रही है। विशेषकर मुंबई पर एक बार फिर कोरोना की ‘बड़ी गिरफ्त’ का खतरा मंडरा रहा है। इसी के मद्देनजर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस से प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने