कोल इंडिया के कर्मचारियों की आज हड़ताल, उत्पादन प्रभावित होने की आशंका
(जी.एन.एस) ता. 24 कोलकाता कोयला खनन क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के सरकार के फैसले के खिलाफ कोल इंडिया की कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को एक दिन की हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। यूनियनों की हड़ताल से कोल इंडिया का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। कोल इंडिया लि. और सिंगरेनी कोलियरीज की पांच फेडरेशनों ने 24 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।