खेत के गढ्ढे में मिला किशोरी का शव, परिजनों को मृतका के मंगेतर पर हत्या का शक
नागौर (G.N.S)। जिले के साडोकन गांव में खेत के गढ्ढे में बुधवार करीब 12 बजे एक किशोरी का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद शाम के साढ़े चार बजे पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लड़की के शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल