गांदरबल में लश्कर का अंडरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 02 श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक अंडरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुंड निवासी रईस अहमद लोन (22) मोबाइल सिम कार्ड का धंधा करता था। उसने जिले में सक्रिय लश्कर के आतंकवादियों के लिए कई कार्ड पंजीकृत कराए। वहीं जांच के दौरान भूमिगत कार्यकर्ता लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध पाया गया। आरोपी ने उस पाकिस्तानी आतंकवादी