गिरफ्तार आरोपितों ने भी जॉन जुनास तिड़ू को मुख्य साजिशकर्ता बताया
(जी.एन.एस) ता.26 रांची झारखंड में खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग में पांच युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में खुद को निर्दोष बताने वाले पत्थलगड़ी के स्वयंभू नेता जॉन जुनास तिड़ू को गिरफ्तार आरोपितों ने भी साजिशकर्ता बताया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव निवासी अजूब सांडी पूर्ति व सोनुआ के आशीष लोंबो ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में इसका खुलासा किया है।