गोरखपुर:एनआरसी के नाम पर देश में हो रही हिंसा- राष्ट्रीय जनता दल
(जीएनएस) गोरखपुर। राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आरटीओ कार्यालय स्थित प्रदेश सचिव उदयन यादव एडवोकेट के चेम्बर पर हुई। बैठक में झारखंड विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन की भारी जीत पर खुशी का इजहार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान में देश चैतरफा समस्याओं से घिरा है। एनआरसी के नाम पर देश में हिंसा को