गोलीबारी के बाद सीरिया में रासायनिक हमले की जांच लंबित
(जी.एन.एस) ता.19 सीरिया सरकार के रासायनिक हमले की जांच के लिए डोउमा आने वाले अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों का दौरा फिलहाल टल गया है। निरीक्षकों के दौरे से पहले संयुक्त राष्ट्र की एक सुरक्षा टीम डोउमा का जायजा ले रही थी, तभी गोलीबारी की वारदात हुई। इसके बाद फैसला हुआ कि निरीक्षकों का दौरा अभी टाला जाए। अंतरराष्ट्रीय रासायनिक हथियार निरीक्षक अब डोउमा कब आएंगे यह तय नहीं है। संयुक्त राष्ट्र की