घरेलू विवाद के चलते महिला ने 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या
(जी.एन.एस) ता. 21 पलामू झारखंड के पलामू जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना पलामू जिले के डाली गांव की है। गुरुवार सुबह 30 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया