चंडीगढ़ ने देश को दिखाई राह, अक्षय ऊर्जा पर निर्भर देश का पहला शहर बनेगा
(जी.एन.एस) ता. 27 चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां बिजली के रूप में रिन्यूएबल एनर्जी यानी अक्षय ऊर्जा का शत-प्रतिशत इस्तेमाल होगा। कोयले से बनी बिजली इस शहर के लिए बीते जमाने की बात होने जा रही है। फिलहाल यहां 70 प्रतिशत बिजली की पूर्ति अक्षय ऊर्जा के रूप में हो रही है। साल के अंत तक इसे 100 प्रतिशत पर पहुंचाने