चक्रवात के प्रभावों के कारण अमित शाह की झारखंड में होने वाली तीनों रैलियां हुई रद्द
(जी.एन.एस) ता.03 जमशेदपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आज झारखंड में होने वाली तीनों रैलियां चक्रवात के प्रभावों के कारण रद्द हो गई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाईबासा में 5 मई को होने वाली चुनावी रैली को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर के गोपाल मैदान