चीनी मिलों ने अब तक 40.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.95 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया
(जी.एन.एस) ता. 29 चंडीगढ़ वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 40.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.95 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 7.56 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 57,380 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है जबकि शाहबाद