चीन की नई धमकी, जापान और भारत गठबंधन न बनाएं!
चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत व जापान को गठबंधन बनाने की बजाय साझेदारी के लिए काम करना चाहिए, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने द्विपक्षीय रक्षा व सुरक्षा के संबंधों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। चीन ने यह भी उम्मीद जताई कि भारत-जापान संबंध क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के अनुकूल होंगे। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं।