छत्तीसगढ़ की महिला पर्वतारोही यीशा ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
(जी.एन.एस) ता. 07रायपुर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली महिला पर्वतारोही यीशा जैन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर भारत को गौरवान्वित किया है। रायगढ़ की याशी जैन ने बीते 1 जुलाई को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस की चढ़ाई शुरू की थी। 5 दिनों में पहले प्रयास में ही 5642 मीटर ऊंचे शिखर पर चढ़कर याशी ने तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की।