छत्तीसगढ़: तेज बाढ़ में फंसे 6 ग्रामीण, लोगों को बचाने की कोशिश जारी
(जी.एन.एस) ता. 14 कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 6 ग्रामीण तेज बाढ़ में फंस गए है। कहा जा रहा है कि पीवी- 71 के ग्रामीण मेंढकी नदी में आई तेज बाढ़ में फंस गए है। जान बचाने के लिए लोग पेड़ पर चढ़ गए है। नदी में आई बाढ़ की वजब से इलाका टापू बन गया है। पिछले 18 घंटों से 6 ग्रामीण इसी टापू में फंसे हुए है।