छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से
Share this article (जी.एन.एस) ता. 25 रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। 26 से 30 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। विधानसभा द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी। मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में हुई बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई।