जघन्य अपराधों में कमी लेकिन कुल अपराधों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी
(जी.एन.एस) ता. 12 नई दिल्ली दिल्ली में 2016 के मुकाबले 2017 में लूट, डकैती और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में तो कमी आई, लेकिन कुल अपराधों में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली पुलिस की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल ना सिर्फ हीनियस क्राइम में कमी आई, बल्कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी