जब उपमुख्यमंत्री को जनता दर्शन में प्राचार्य को फटकारना पड़ा
जीएनएस,09 मार्च लखनऊ। बिना अवकाश लिए जनता दर्शन में तबादले का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे राजकीय महिला महाविद्यालय हरैया के प्राचार्य डॉ. शिवपाल सिंह को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को फटकार लगायी। शिवपाल को देखते ही उप मुख्यमंत्री ने कहा छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिखाओ। बिना छुट्टी लिए कैसे आ गए। बच्चों को पढ़ाने की जगह तबादले के लिए दौड़ रहे हैँ। बच्चों को पढ़ाने पर पूरा