जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बाद यातायात के लिए खुला
(जी.एन.एस) ता. 09 श्रीनगर/जम्मू बर्फबारी और भूस्खलन के कारण दो दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज शनिवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा संबंधित अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद हल्के वाहनों (एलएमवी) को आज शनिवार सुबह दोनों ओर आने-जाने की अनुमति दे दी गई। राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा