जवाहरलाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि
(जी.एन.एस) ता. 27 नई दिल्ली देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि पर उन्हें आज यानी श्रद्धांजलि दी गई। यूपीए की चेयरमैन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन में उनकी समाधि स्थल जाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन